फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bollywood stars arrive for the shooting of the song in Tehri Lake

टिहरी झील में गाने की शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड स्टार

Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars arrive for the shooting of the song in Tehri Lake
कोटीकालोनी टिहरी बांध की झील में पहुंचे बॉलीवुड स्टार अनुज सैनी और अनुस्मृति सरकार का एक गाना नई टिहरी शहर और टिहरी झील की खूबसूरत लोकेशन को फिल्माया गया है। इससे पहले भी ‘तेरी मेरी यारी’ फिल्म में नई टिहरी की लोकेशन दिखाने वाले डायरेक्टर जिगर खान ने नए एलबम के गाने की शूटिंग टिहरी झील के आसपास की है। बताया गया कि 18 अक्तूबर को टिहरी बांध की झील में रंगरेजा एलबम के एक और गाने की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदी एलबम के डायरेक्टर जिगर खान ने कहा कि सरकार फिल्म जगत से जुड़े लोगों को अच्छी सुविधाएं देती हैं, तो उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। बॉलीवुड को उत्तराखंड का रुख करवाने के लिए प्रदेश सरकार को फिल्म शूटिंग और एक्टिंग के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाने चाहिए। बॉलीवुड एक्टर अनुज सैनी ने कहा कि टिहरी झील बहुत खूबसूरत है। बड़े पर्दे की फिल्मों के लिए अच्छी लोकेशन है। उन्होंने कहा कि वह खुद दिल्ली और मुंबई में जाकर टिहरी झील को प्रमोट करने का प्रयास करेंगे। अभिनेता सोनी ने बताया कि टिहरी झील में जल्द ही महात्मा गांधी पर बन रही फिल्म में यहां की खूबसूरत वादियों को कैद किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुस्मृति सरकार ने कहा कि टिहरी झील की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। लाइन डायरेक्टर कुलदीप सिंह पंवार और परशुराम नौटियाल ने बताया कि सरकार को यहां की वादियों, कॉटेज और विशाल टिहरी झील को यू-ट्यूब और गूगल में अपलोड करना चाहिए। डायरेक्टर जिगर खान, कॉस्ट्यूम डिजाइनर साजिद खान के साथ एलबम में माही रावत, गोविंद कुमार, जूनियर आर्टिस्ट अंजली थपलियाल, सोनिका रावत, प्रिया उनियाल, अर्चना, पिंकी, लक्ष्मी, आर्यन, कृष्ण सरियाल, अभिषेक सरियाल ने भी जूनियर आर्टिस्ट का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed