फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP will form the government again on the strength of development and good governance: Bhatt

विकास और सुशासन के दम पर फिर सरकार बनाएगी भाजपा : भट्ट

Wed, 01 Jul 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
BJP will form the government again on the strength of development and good governance: Bhatt
बंद पड़े आयुष अस्पताल निर्माण का किया निरीक्षण, बोले- सीएम से करूंगा बात
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य में सुशासन कायम कर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार जनहित के लिए निरंतर काम कर रही है। 2027 के चुनाव में विकास और सुशासन के बल पर प्रदेश की जनता भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद देगी।
उन्होंने लामणीधार में बंद पड़े आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। बुधवार प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का चंबा, जाखणीधार व अंजनीसैण पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अंजनीसैण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने आयुष विभाग से सेवानिवृत्त हुए डॉ. धीरेंद्र कैंतुरा, मो.साबिर, मो.आसिफ, हसीब को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आयुष विभाग में लंबे समय सेवा देने के डॉ. कैंतुरा समेत अन्य लोगों के शामिल होने से 2027 के चुनाव में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन के बीच ले जाकर जनता से आशीर्वाद मांगे। इस मौके पर बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री बलवंत रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, अनीता कंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed