फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP's divisional minister dies in car accident

कार दुर्घटना में भाजपा के मंडल मंत्री की मौत

Tue, 14 Jun 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP's divisional minister dies in car accident
घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर सुलधार के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बंजिगा गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा के मंडल मंत्री मदन सिंह राणा (50) पुत्र रतन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार ने बताया कि मदन सिंह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कार से सांकरी गांव रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। धोपडधार से कुछ दूर आगे सुलधार में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, रघुवीर सिंह सजवाण, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, साब सिंह सजवाण ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed