फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP government effigy burnt against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Thu, 17 Dec 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP government effigy burnt against rising inflation
नई टिहरी के रामगढ़ में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
थौलधार ब्लॉक के रामगढ़ में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में लगातार बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गुस्साए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रामगढ़ में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि महंगाई आसमान छूने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। जल्द ही बूथ कमेटी और सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यों को पुरस्कृत कर उन्हें पार्टी में सम्मान दिया जाएगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी से देश के युवा निराशा हैं। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, नरेंद्र राणा,शक्ति जोशी, विनोद रावत, मंगल सिंह, विजेंद्र रावत,अजय लाल, सुरेश राणा और सुमेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed