फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP balanced the caste equation in the Mandal by showing faith in the youth

Tehri News: मंडल में भाजपा ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए साधा जातीय समीकरण

Mon, 24 Feb 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 24 Feb 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
BJP balanced the caste equation in the Mandal by showing faith in the youth
पार्टी ने की 15 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा
विज्ञापन

उत्तरकाशी/नौगांव। भाजपा की चुनाव कार्यकारिणी ने जनपद की तीन विधानसभा में 15 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार भाजपा की ओर से मंडल स्तर पर युवाओं पर भरोसा जताते हुए जातीय समीकरण को साधते हुए संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
जनपद की तीन गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा को भाजपा की ओर से 15 मंडलों में बांटा गया है। इसमें गंगोत्री में 6, यमुनोत्री में चार और पुरोला में पांच मंडल हैं। पुरोला विधानसभा के सांकरी मंडल से राजीव कुंवर और बलवीर पंवार, मोरी से प्रेम सिंह चौहान, सुखदेव राणा, पुरोला से रामचंद्र पंवार, त्रिपन सिंह चौहान, नौगांव से अमिता परमार, विजय रावत और बर्नीगाड से अनिल चौहान और मनीष राणा को मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं यमुनोत्री में कालिंदी मंडल से प्रवीन असवाल, जय प्रकाश रावत, बड़कोट से अमित रावत, मीनाक्षी रौंटा, ब्रहमखाल से आलेंद्र भंडारी, मनोज सिलवाल, चिन्यालीसौड़ नगर से मनीष कुकरेती और टीका महंत को अध्यक्ष और प्रतिनिधि घोषित किया है। साथ ही गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी मंडल से मनोजेंद्र रावत, जोगेंद्र थनवाण, भागीरथी से राजेश राणा, राजपाल चौहान, उत्तरकाशी नगर से राजीव बहुगुणा, सचेंद्र परमार, धनारी से प्रेम दत्त भट्ट, शंभू प्रसाद भट्ट, बरसाली से रजनीश चौहान, भजन राणा, गाजणा से राजीवनयन नौटियाल और गजे सिंह पोखरियाल को मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed