फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP accused of killing democracy

भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

Mon, 11 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Mon, 11 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
BJP accused of killing democracy
रैली - फोटो : amarujala

कांग्रेस ने भिलंगना ब्लॉक में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल कर भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और निवर्तमान सीएम हरीश रावत की ओर से प्रदेश में भाजपा के खिलाफ शुरू की गई लोकतंत्र बचाओ यात्रा घनसाली विधानसभा में स्व. इंद्रमणी बडोनी के गांव अखोड़ी और पूर्व सांसद त्रेपन सिह नेगी के गांव दल्ला से शुरू की गई।

विज्ञापन


चमियाला, बेलेश्वर और घनसाली में सभा करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनीलाल शाह ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की लोकतांत्रिक सरकार गिराकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला और नरेंद्र डंगवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा कर लोकतंत्र का गला घोंटा है।
विज्ञापन


इस मौके पर बालगंगा ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी,  बलबीर नेगी, आनंद व्यास, प्रशांत जोशी, पूरब सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, अरुणोदय नेगी, सरिता नेगी, हिम्मत सिंह, हिमांशु सेमवाल, भजन सिंह, सोहन लाल, कर्ण सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है। इस मौके पर कुंवर सिंह चौहान, अतोल गुसाईं, जनानंद बिजल्वाण, विनोद पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed