फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Birla Campus became the winner in Kho-Kho

Tehri News: खो-खो में बिड़ला परिसर बना विजेता

Mon, 19 Dec 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Birla Campus became the winner in Kho-Kho
गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर विजेता रहा। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता हुई। खेल व शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. केसी पेटवाल ने बताया कि पहले मैच में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल ने आईटीएम देहरादून को 11-4 से हराया। दूसरे मैच में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल डीएवी और एसआरटी के बीच खेला गया जिसमें एसआरटी ने 5-4 से जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से हराया। फाइनल मैच रोमांचक स्तर तक चला जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को 17-16 से हराकर खिताब जीता। विजेता और उपविजेता टीम को परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. मनमोहन सिंह नेगी, प्रो. एनके अग्रवाल, प्रो. केएस रावत, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. विनय जोशी, डा. एन अग्रवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, दिनेश ममगाईं, यशवंत रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गुनसोला, महासचिव उपेंद्र, अंकित सजवाण, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed