फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Biological farming, livelihood will be doubled by horticulture

जैविक कृषि, उद्यानीकरण से होगी आजीविका दोगुनी

Tue, 09 Jul 2019 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Biological farming, livelihood will be doubled by horticulture
ऊधमसिंह नगर के क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों ने चंबा ब्लाक के कई गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों और आजीविका संवर्द्धन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में हुए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों की आजीविका को जैविक कृषि, उद्यानीकरण और वानिकी से ही दोगुना किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बड़ा स्यूटा, चौपड़ियाल गांव का भ्रमण कर गांवों में हुए कार्यों को परखा। आमका के प्रधान चंद्रपाल ने कहा कि चौपड़ियाल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का रख रखाव बहुत सही तरीके से किया गया है। मिस्सरवाला की प्रधान शाहजहां बेगम ने कहा कि बरसाती पानी के टैंक, अनुसूचित जाति बाहुल्य कस्बे में रास्तों का निर्माण उच्च गुणवत्ता से किया गया है। सितारगंज के जसबीर सिंह ने कहा कि चौपड़ियाल गांव में सब्जी का कार्य का अनुसरण अपने गांव में करने की बात कही। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि ड्रिप योजना के तहत कम पानी से अधिक उत्पादन कैसे किया जा सकता है, यह उन्होंने चंबा में आकर देखा है। धर्मवीर चौहान ने पॉली हाउस से सब्जी उत्पादन कार्य को उपयोगी बताते हुए इसे आजीविका संवर्द्धन के लिए बड़ा कदम बताया। ग्रामीणों ने बताया कि लाभार्थी बिना अनुदान के भी पॉली हाउस का निर्माण कर रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की कुंभीबाला भट्ट, प्रधान चोपडिय़ाल गांव मदन लाल, खुशीराम डबराल, गीता थापा, अवधेश यादव, सुनीता रानी, मीनू आर्य, नीरज, चंद्रपाल सिंह, रवि चंद्रा, दीपक, विजय लक्ष्मी डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed