फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bhaldiyana-Kuner road riddled with potholes; villagers distressed.

Tehri News: भल्डियाणा-कुनेर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीण परेशान

Wed, 14 Oct 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 14 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bhaldiyana-Kuner road riddled with potholes; villagers distressed.
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के पांच गांवों को जोड़ने वाली भल्डियाणा-कुनेर सड़क ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत बन गई है। पिछले 8-10 वर्षों से डामरीकरण और मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन सवारों को हो रही है। गड्ढों में टायर फिसलने से उनके चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन रावत ने बताया कि सड़क पर पिछले 8-10 वर्षों से डामरीकरण और मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कुनेर, डांग, भल्डियाणा, ल्वाखा और मझोली गांवों के लोग प्रतिदिन इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। ग्रामीण पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क की मरम्मत और डामरीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के नाम पर गड्ढों में मिट्टी भर दी जाती है। बारिश होते ही मिट्टी बह जाती है और गड्ढे फिर उभर आते हैं। मानकों के अनुरूप सड़क पर मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस बाबत लोनिवि चंबा के सहायक अभियंता अमित रूसिया ने बताया कि भल्डियाणा-कुनेर सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। धनराशि मिलने पर ही सड़क पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed