{"_id":"6acf7c86a4fded90fd044738","slug":"competitions-are-a-powerful-medium-for-expressing-ideas-panwar-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121835-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियाेगिताएं विचाराें काे अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम:पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियाेगिताएं विचाराें काे अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम:पंवार
Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)।
फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में क्रीड़ा विभाग और सांस्कृतिक समिति की पहल पर फिट इंडिया अभियान और मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत 2047 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, बालक वर्ग और महाविद्यालय के प्राध्यापक-कर्मचारी वर्ग की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पूर्व विधायक पंवार ने भाषण, चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के भविष्य के प्रति अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है। प्रतियाेगिताएं विचाराें काे अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष ममता पंवार, महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला, बसंत चौहान, मकान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद