फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Saundkoti and Majuli Dagar school buildings will be reconstructed.

Tehri News: सौंदकोटी और मजूली डागर स्कूल भवनों का होगा पुनर्निर्माण

Wed, 14 Oct 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Saundkoti and Majuli Dagar school buildings will be reconstructed.
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के सौंदकोटी मल्ली और कीर्तिनगर के मजूली डागर प्राथमिक विद्यालय के लिए पुनर्निर्माण के लिए शासन से 77.30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सौंदकोटी मल्ली का प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1971 में किया गया था। विद्यालय की छत टिनशेड और दीवारें पत्थरों की बनी है। मरम्मत के अभाव में विद्यालय भवन की स्थिति खराब होती गई। भवन की स्थिति जर्जर-जर्जर होने से वर्ष 2000 में एक अतिरिक्त पक्के कक्ष का निर्माण करवाया गया लेकिन 26 साल बाद अतिरिक्त कक्ष की हालत भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

बारिश में छत से पानी का रिसाव होने से कमरे में रखा सामान खराब होने की संभावना बनी रहती है। भवन की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए प्रधानाध्यापिका संगीता चमोली ने वर्ष 2024 में स्वयं के 40 हजार खर्च कर विद्यालय की छत, दीवारों की मरम्मत के साथ रंग-रोगन आदि का कार्य करवाया। बारिश में विद्यालय की छत से कमरों में पानी टपकता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में स्कूल 17 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रधानाध्यापिका संगीता ने बताया कि गत पांच वर्षों के भीतर विद्यालय के छह बच्चों का चयन राजीव गांधी नवोदय और जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। वहीं कीर्तिनगर के मजूली डागर प्राथमिक विद्यालय भवन की हालत खस्ताहाल होने से बारिश में छात्रों को पठन-पाठन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सौंदकोटी विद्यालय भवन के निर्माण के लिए 37.36 लाख तथा मजूली डागर के लिए 39.94 लाख की धनराशि जारी हुई है। जिसके बाद भवनों के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है।


विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भवनों को डिस्मेंटल करने के लिए पत्रावली निदेशालय को भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद ही भवनों का डिस्मेंटल कर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
-विशाल चौहान, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed