फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Athletes displayed their prowess in the race, shot put, and long jump.

Tehri News: दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 14 Oct 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 14 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in the race, shot put, and long jump.
नई टिहरी। मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग की 24वीं जिला स्तरीय चार दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ में चंबा ब्लॉक के प्रिंस और निहारिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी खेम सिंह चौहान और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। खिलाड़ियों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चक्रधर भद्री और अनूप भट्ट ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में भिलंगना के प्रवीण उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में थौलधार की अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जौनपुर के आदित्य प्रथम और पीयूष द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में भिलंगना की दीपिका प्रथम और कीर्तिनगर की आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कीर्तिनगर के पवनदेव प्रथम और नरेंद्रनगर के सूरज द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जौनपुर की तानिया प्रथम और कीर्तिनगर की कनिष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर के राहुल प्रथम और चंबा के स्वास्तिक द्वितीय रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में भिलंगना के रोबिन प्रथम और जाखणीधार के पृथ्वी सिंह द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर के आयुष ने पहला और कीर्तिनगर के नितिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की लंबी कूद में थौलधार के रोहित विजेता और चंबा के अनिल उपविजेता बने। इस अवसर पर सीईओ कमला बड़वाल, डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह, प्रभारी डीईओ बेसिक तस्लमी कुरैशी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला क्रीड़ा समन्वयक विनोद नेगी, राकेश मैठाणी, प्रधानाचार्य विशेष चौरसिया, सतीश बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article