{"_id":"64ec834a5d2f0df2a90c658b","slug":"bhagirathipuram-and-panthers-club-won-in-football-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1985-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: फुटबाल में भागीरथीपुरम और पैंथर्स क्लब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: फुटबाल में भागीरथीपुरम और पैंथर्स क्लब जीता
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला क्रीड़ा विभाग और फुटबॉल संघ टिहरी की ओर से अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। भागीरथीपुरम क्लब ने मॉडर्न फुटबाल क्लब को 5-0 और पैंथर्स क्लब ने चंबा क्लब को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
सोमवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, एसआई धनराज बिष्ट ने उद्घाटन किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि पहला मैच में भागीरथीपुरम फुटबाल क्लब ने मॉडर्न फुटबॉल क्लब को एकतरफा मुकाबले 5-0 से हराया।
राजन कुमार ने दो और आदित्य चंद, अक्षत और निर्मल ने एक-एक गोल किए। दूसरे मैच में पैंथर्स फुटबाल क्लब ने चंबा फुटबाल क्लब को 4-0 से हराया। शशांक, सुजल, हिमांशु और रक्षित ने एक-एक गोल कर जीत में योगदान किया। बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर सम्राट स्पोर्टस एकेड़मी के असद आलम, अमूल्य पैन्यूली, दर्शन गुसाईं, आयुश राज, रेफरी अनमोल चौहान मौजूद थे। संवाद