फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bhagirathi Authority's master plan includes 10 blocks

भागीरथी प्राधिकरण की महायोजना में 10 ब्लाक शामिल

Wed, 22 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 22 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की महायोजना आखिरकार 11 साल बाद तैयार हो गई है। महायोजना में उत्तरकाशी और टिहरी जिले के 10 विकास खंडों को शामिल किया गया है। महायोजना के एक्ट का उल्लंघन करने पर 20 हजार तक का जुर्माना लगाए जाने का प्राविधान किया गया।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी ने कहा कि प्राधिकरण की महायोजना नहीं बनने से भागीरथी और भिलंगना घाटी के विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे थे, लेकिन अब दोनों घाटी में भूधसांव, खनन रोकने, रोजगार के अवसर पैदा करने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिहरी एवं उत्तरकाशी के दस विकास खंडों में जाकर जन सामान्य से महायोजना के संबंध में सुझाव लिए थे। बताया कि नदी घाट का क्षेत्रफल 7809.59 वर्ग किमी है। महायोजना में टिहरी झील के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनहित के कार्यों के लिए प्राधिकरण से अनुमति ली जानी जरूरी होगी। महायोजना में टिहरी के प्रतापनगर, थौलधार, चंबा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, जाखाणीधार और भिलंगना ब्लाक और उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ को इसमें शामिल किया गया है।


महायोजना का अंतरिम ड्राफ्ट 19 जनवरी को अनुमोदित किया गया था। प्राधिकरण ने चार ज्योग्रोफिकल जोन बनाए हैं। वहीं मैपिंग कर इसे वेबसाइट भी प्रदर्शित किया जा चुका है। इस मौके पर नागरिक मंच के कमल सिंह महर, अपर निजी सचिव जयराज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed