फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BEd session 2017-19 exam results declared

बीएड सत्र 2017-19 का परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 29 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
BEd session 2017-19 exam results declared
पांच माह इंतजार के बाद आखिरकार श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड सत्र 2017-19 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.sdsuv.ac.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बीएड के लगभग 2700 छात्र-छात्राओं को पांच माह से परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। विवि की बीएड परीक्षा फरवरी माह में संपन्न हो गई थी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न होने के कारण विवि रिजल्ट घोषित नहीं कर पा रहा था। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने बताया कि बीएड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुछ बीएड कॉलेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक नहीं भेजे। ऐसे कॉलेजों का रिजल्ट अभी भी घोषित नहीं हो पाया है। बीएड कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विवि को जल्द उपलब्ध कराने के लिए दोबारा से पत्र भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed