{"_id":"56e04d7c4f1c1b1d4d8b4568","slug":"be-fair-state-fair-declared-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शहीद मेला हो राज्य मेला घोषित’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शहीद मेला हो राज्य मेला घोषित’
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। 20 अप्रैल से आयोजित होने वाले शहीद वीर गबर सिंह मेले को इस वर्ष यादगार बनाने को लेकर पूर्व सैनिक संगठन और जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। मेले को व्यापक स्तर पर करने के सुझाव मांगे गए।
प्रथम विश्वयुद्ध के नायक वीर गबर सिंह की स्मृति में प्रति वर्ष मेला आयोजित किया जाता है।
सरकार से शहीद की स्मृति में होने वाले को राज्य मेला घोषित करने की मांग की गई। मेले के सफल आयोजन के लिए धनराशि जारी करने की मांग की गई। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, मज्यूड़ के प्रधान महावीर सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बहुगुणा, वार्ड सदस्य शक्ति प्रसाद जोशी, रवि गुसाईं, गौरव डोभाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन