फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BDC issues raised in villages

बीडीसी में उठाई गांवों की समस्याएं

Fri, 07 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 07 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत जौनपुर की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गांवों के हालात पर विभागीय अफसरों को कटघरे में खड़ा किया। बैठक में पर्यटन विभाग का सक्षम अधिकारी नहीं आने से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


 ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंदणी प्रधान हरिभजन पंवार, द्वारगढ़ प्रधान दिनेश रावत, सांसद प्रतिनिधि सुभाष पंवार ने जौनपुर के कई विद्यालयों के शिक्षकों के हर रोज स्कूल देर से पहुंचने और जल्दी घर लौट जाने का मामला उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग से इस पर अंकुश लगाने की मांग की। आपदाग्रस्त गांव परोड़ी की प्रधान शशि बंदानी ने आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल भवन निर्माण नहीं किए जाने पर विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। सर्कली के प्रधान आनंद तोमर ने उरेडा के अंतर्गत विद्युतीकरण के मामले उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सांसद प्रतिनिधि सोमवारी नौटियाल ने देवलसारी और नागटिब्बा को वन विभाग के जरिए पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग की। इसके अलावा सुकत्याणा के प्रधान पृथ्वी रावत ने उद्यान विभाग की ओर से धनोल्टी में आलू फार्म को लीज पर दिए जाने का विरोध किया।  जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में जलागम से क्षेत्र के गांवों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी और योजनाओं की धीमी प्रगति का विरोध किया।


बैठक में जिला परियोजना अधिकारी चमन सिंह राठौर, बीईओ रमेश तोमर, एसडीओ यशवीर रावत, प्रभारी बीडीओ सोहन कोहली, जिला पंचायत सदस्य जमुनावती नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र रावत, मोहन निराला, चंद्रवीर पुंडीर, मोहन चमोली, गुलाब रावत, कुलदीप रावत, जनक बिष्ट, गोविंद असवाल, जयप्रकाश गौड़, राकेश पंवार, महावीर चमोली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed