फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bauradi topped the intellectual competition, while Nagani excelled in science.

Tehri News: बौद्धिक प्रतियोगिता में बौराड़ी और विज्ञान में नागणी रहा अव्वल

Sun, 13 Sep 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 13 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bauradi topped the intellectual competition, while Nagani excelled in science.
नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर बौराड़ी में शिशु मंदिरों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बौराड़ी, विज्ञान व अंताक्षरी में नागणी, मूर्ति कला में जडधार गांव प्रथम स्थान पर रहा। विजेता-उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन,मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के लक्ष्य पर आगे बढ़ने की अपील की। मुख्य वक्ता आरएसएस के सहप्रांत सेवा प्रमुख राकेश बड़ोनी, नगर संघ चालक सतीश थपलियाल ने कहा कि विद्या भारती के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा व्यक्ति निर्माण का कार्य करती है। प्रधानाचार्य शीशराम कोठियाल ने बताया कि खो-खो में चंबा, कबड्डी में भवान प्रथम रहा। इस मौके पर विद्या भारती के जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा, व्यवस्थापक अनुसूया नौटियाल, प्रधानाचार्य अनिल नैथानी, पूरण सिंह, कमलेश्वर, राजेश पंचपुरी, धनवीर, पिचपन सिंह, शांति स्वरूप, महावीर सिंह, मकान लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed