{"_id":"64c7ba47751e1742b70dfff4","slug":"bank-worker-found-hanging-from-ceiling-fan-under-suspicious-circumstances-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-1476-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटका मिला बैंक कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटका मिला बैंक कर्मी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत एक महिला कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक पर फंदे से लटकी मिली है। मकान मालकिन और सहकर्मी से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर शाम को मृतक के परिजन देहरादून से नरेंद्रनगर पहुंचे।
थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि यहां पीएनबी में बतौर दफ्तरी के पद पर कार्यरत प्राची भट्ट (22) पुत्री लक्ष्मी प्रसाद भट्ट निवासी कुंज बिहार कॉलोनी कारगी चौक देहरादून सोमवार दोपहर को भोजनावकाश पर यहां बेसिक स्कूल के पास स्थित अपने कमरे पर गई थी। लेकिन काफी देर बाद भी जब वह वापस बैंक नहीं लौटी तो शाखा प्रबंधक ने बैंक कर्मी विकास डोगरा को उसे बुलाने भेजा। बताया गया कि विकास वहां पहुंचा तो मकान मालकिन जोर-जोर से चिल्लाकर प्राची को दरवाजा खोलने को कह रही थी।
लेकिन जब बैंक कर्मी ने भी उसे आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर विकास ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़ दिया। तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि प्राची पंखे के हुक से चुन्नी के सहारे लटक रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो वह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक कुछ दिनों से डिप्रेशन में लग रही थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरे में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी देने पर वह देर शाम को नरेंद्रनगर पहुंचे। शव परिजनों को सौंपने के बाद जांच शुरू की जाएगी।