फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   balganga college will soon be state

बालगंगा कॉलेज जल्द हो जाएगा राजकीय

Sun, 20 Mar 2022 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
balganga college will soon be state
भिलंगना ब्लॉक के एक मात्र बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के राजकीयकरण को लेकर छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावक लंबे समय से संघर्षरत हैं। बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है, लेकिन इस बार राजकीय महाविद्यालय, पालीटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने समेत बालगंगा महाविद्यालय के राजकीयकरण की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक की 182 ग्राम पंचायत से लेकर यहां से सटे जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार पट्टी के 20 गांव के लिए भी घनसाली और चमियाला सबसे नजदीक पड़ता है। पूर्व में कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकार उन्हें आश्वासन दिया। बावजूद मांग पूरी नहीं हो पाई, जिससे छात्र-छात्राएं अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र में संस्थान न होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूत छात्र-छात्राएं भारी भरकम धनराशि खर्च कर ब्लॉक के बाहर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, लेकिन इस बार क्षेत्रवासियों को सरकार से लेकर स्थानीय विधायक से बड़ी उम्मीद है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर का राजकीयकरण करना भी पहली प्राथमिकता में शामिल है। सरकार का गठन होने पर इस समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शाक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed