फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   B. Ed examination in june first week

जून प्रथम सप्ताह में होगी बीएड की परीक्षा

Wed, 20 May 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 20 May 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 27 स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों की मुख्य परीक्षा आयोजित कराने के लिए राज्य प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति ने हरी झंडी दे दी है। जून प्रथम सप्ताह में विवि बीएड की परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र स्ववित्त पोषित बीएड कालेज नहीं होंगे, बल्कि राजकीय महाविद्यालय और इंटर कालेजों में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

वर्ष 2013-14 की बीएड परीक्षा आयोजित करना श्रीदेव सुमन विवि के लिए गले की हड्डी हो गई थी। स्ववित्त पोषित बीएड कालेज अपने संस्थानों में हुए प्रवेश की सूची विवि को उपलब्ध नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन


क्योंकि अधिकांश स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों ने मैनेजमेंट कोटे के अलावा रिक्त सरकारी कोटे की सीटों पर भी खुद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया था।

इस स्थिति में विवि ने कट ऑफ मेरिट से कम अंक वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा कराने से इनकार कर दिया था। पूर्व में विवि दो बार परीक्षा तिथि घोषित कर चुका था, लेकिन निजी बीएड कालेजों ने विवि को परीक्षा फार्म नहीं भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब मामला राज्य प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति में पहुंच गया था। बुधवार को देहरादून में प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज राम अवतार की अध्यक्षता में विवि प्रशासन और निजी बीएड कालेज


संचालकों की बैठक हुई। श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति ने बीएड कालेज संचालकों को चेतावनी देते कहा कि सभी कालेज प्रवेश संबंधी सूचना 25 मई तक उपलब्ध करा दे। जून प्रथम सप्ताह में विवि परीक्षा आयोजित करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed