{"_id":"617807c5f12bf01c8a3fd9cc","slug":"b-ed-entrance-exam-form-filling-date-extended-new-tehri-news-drn3944619191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2021-23 बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक बढ़ा दी है। पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन सिंह पंवार ने बताया कि छात्र हित में विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई है। दूर-दराज क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार विवि प्रशासन पर दबाव बनाए हुए थे। कुलपति के अनुमोदन के उपरांत ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आठ नवंबर तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भर कर शुल्क जमा करा सकते हैं। 14 नवंबर को गढ़वाल मंडल के विभिन्न केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। संवाद
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि 30 अक्तूबर तक बढ़ाई
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रेनु नेगी ने बताया कि 25 अक्तूबर तक जिन छात्रों ने ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे हैं, उनकी काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.gpgcnewtehri.com पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद