{"_id":"5f171a348ebc3e9f6e0a93b5","slug":"attachment-of-personnel-in-chc-ends-immediately-new-tehri-news-drn350731495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में कर्मियों का अटैचमेंट तत्काल हो समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में कर्मियों का अटैचमेंट तत्काल हो समाप्त
विज्ञापन
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड का निरीक्षण कर बिना पदों के अटैचमेंट पर कार्यरत दो स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल मूल पद पर भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माणाधीन बीएड कॉलेज के भवन में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने पर जांच के निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र चौंड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कहा कि सबसे पहले अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। कहा कि भविष्य में गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जीआईसी, राजकीय महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्राचार्य डा. हितेश जोशी ने डीएम का स्वागत किया। प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, जिला पंचायत सदस्य संजू देवी रांगड़, मुरारी सिंह रांगड़, प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी, एसडीएम रजा अब्बास, चिकित्सा अधिकारी डा. कुलभूषण त्यागी, रोशन रांगड, विजय पोखरियाल, डा. भरत राणा, सौरभ रावत, भागेश कंडियाल आदि मौजूद थे।