फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Approval of 15 crores for Koshyatala pumping scheme

कोश्यारताल पंपिंग योजना के लिए 15 करोड़ की स्वीकृति

Fri, 21 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Approval of 15 crores for Koshyatala pumping scheme
जाखणीधार ब्लाक के 152 तोकों तक पानी पहुंचाने के लिए निर्माणाधीन कोश्यारताल पंपिंग योजना का काम जल्द पूरा करवाने के लिए सरकार ने 15 करोड़ 73 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। प्रथम किस्त में चार करोड़ 24 लाख की धनराशि पेयजल निगम को जारी कर दी है। अब जल्द ही स्वीकृत धनराशि से तोकों में वितरण लाइन बिछाने और टैंकों का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2005-06 में कोश्यार ताल पंपिंग योजना को स्वीकृति मिली थी। पेयजल निगम घनसाली ने बमुश्किल 2010-11 में पंपिंग योजना का निर्माण शुरू कर 21 करोड़ की धनराशि खर्च की, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से लेकर समय पर बजट न मिलने से योजना पूरी नहीं हो पाई। अब टिहरी विधायक धन सिंह नेगी के प्रयास से 70 राजस्व गांव के 152 तोकों में 285 किमी नई पाइप लाइन बिछाने और 65 पेयजल टैंकों के निर्माण को 15 करोड़ 73 लाख 16 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। शासन के अपर सचिव जीबी ओली की ओर से आदेश जारी कर प्रथम किश्त के रूप में पेयजल निगम को चार करोड़ 24 लाख जारी कर दिए हैं। विधायक नेगी ने कहा कि पेयजल निगम को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed