फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Appeal to forgive bank loan installment

बैंक ऋण की किस्त माफ करने की लगाई गुहार

Tue, 25 May 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Appeal to forgive bank loan installment
श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन ने सरकार से बैंक ऋण माफ करने, बोट ऑपरेटरों को आर्थिक सहायता देेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान, महासचिव जितेंद्र नेगी ने मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक और डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या बताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण टिहरी झील में एक मई से बोटिंग पूरी तरह से ठप है, जिससे बोट संचालकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वे बैंक ऋण की किस्त और ऑपरेटरों का मानदेय भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना के कारण कारोबार पूरी तरह ठप होने के कारण वे बैंक ऋण की किस्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। बैंकों की ओर से लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से तीन साल के लिए बोट स्वामियों का रजिस्ट्रेशन शुल्क टाडा से माफ कराने, वोटिंग प्वाइंट खुलने तक बोट ऑपरेटरों को प्रति माह 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने, बोटों का संचालन शुरू होने तक बैंक ऋण की किस्तों का माफ करने की मांग की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed