फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger expressed over the lack of facilities for online tasks.

Tehri News: ऑनलाइन कार्यों के लिए सुविधा न देने पर जताया आक्रोश

Mon, 02 Feb 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 02 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over the lack of facilities for online tasks.
पदोन्नत वेतनमान जल्द देने की मांग
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की बैठक में ऑनलाइन कार्यों को लिए लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर देने की मांग प्रमुखता से छाई रही। लंबे समय से समस्याओं का निराकरण न होने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्र की विकास योजनाओं को धरातल उतारने का काम वीपीडीओ करते हैं लेकिन उनके पास संसाधनों की कमी है।
संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मियों ने समस्याएं रखी। कहा कि उन्हें अपने कार्य के साथ अन्य विभागों के भी अतिरिक्त कार्यों को भी पड़ना पड़ रहा है लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी बिना संसाधनों के सरकार की सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार, यूसीसी का कार्य निबंधक का होता है लेकिन यह कार्य भी वीपीडीओ से ही कराया जा रहा है। साथ ही अन्य विभागों के कार्यों को पूर्ण करने के चलते अपने विभागीय कार्य अधूरे रह जाते हैं। बैठक में जिला महामंत्री युद्धवीर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर रागड़, रश्मि बडोनी, मुकुल कुमार,दीपक थपलियाल,रामेश्वरी नेगी,आशा,विशाल,पंकज बडोनी,सतीश कंसवाल,अशोक नेगी,देवेंद्र सजवाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed