फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger erupts when officials fail to reach protesters for talks

Tehri News: आंदोलकारियों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी तो आक्रोश

Thu, 06 Nov 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 06 Nov 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Anger erupts when officials fail to reach protesters for talks
नैनबाग बंदरकोट में मुआवाजा भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे लखवाड़ बा​ध प्रभावित। स्रोत जागर
ग्रामीणों में आक्रोश, 14 दिन से मुआवजे के लिए आंदोलित हैं बांध प्रभावित
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावितों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ता के लिए किसी सक्षम अधिकारी के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों कड़ा आक्रोश जताया।
धरना स्थल पर हुई बैठक में जौनपुर-जौनसार लखवाड़ बांध संघर्ष समिति के सदस्य महेंद्र पुंडीर, आनंद तोमर ने कहा कि एक प्रदेश में एक समान जल विद्युत परियोजना के लिए अलग-अलग मानक बनाएं गए हैं जिससे बांध प्रभावितों को उनकी परिसंपत्तियों का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है और न ही प्रभावित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैनबाग में शरदोत्सव मेला संचालित हो रहा है। कई सक्षम अधिकारी शरदोत्सव मेले में शिरकत कर रहे हैं लेकिन बांध प्रभावितों के साथ वार्ता के लिए कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं आ रहे हैं। समिति ने धरना स्थल पर नौ नवंबर तक प्रभावित बेरोजगार युवाओं की सूची बनाने का निर्णय लिया है जिसमें युवाओं की योग्यता, नाम, पता आदि दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची को जिलाधिकारी को भेज दिया जाएगा। उन्होंने सभी प्रभावित युवाओं से सूची में अपना नाम दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगों का निराकरण नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुंदर चौहान, सबल रावत, जितेंद्र तोमर, प्रदीप रावत, सचिन तोमर, सुरेश रावत, प्रदीप पुंडीर, दीपक रावत महेश तोमर, रितिक रावत, प्रदीप भंडारी, अंकित तोमर, संदीप रावत, धीरज भंडारी मुन्ना रावत अजवीर रावत, कमल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed