फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anganwadi workers angry at the statement of termination of service

सेवा समाप्त करने के बयान पर भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 22 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers angry at the statement of termination of service
मानदेय 18 हजार रुपये करने सहित छह सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ के उस बयान पर कड़ा रोष जताया, जिसमें उन्होंने काम पर नहीं लौटने वाली कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डेढ़ माह से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मजबूरन उन्हें कार्यबहिष्कार कर आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय में धरने पर बैठीं संघ की ब्लाक अध्यक्ष रामदेई राणा ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मातृ शक्ति डेढ़ माह से सड़कों पर हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार का यही उदासीन रवैया रहा तो डीपीओ कार्यालय से लेकर सभी ब्लाक कार्यालयों में तालाबंदी आंदोलन शुरू कराया जाएगा। बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली ने भी धरनास्थल पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर बैठने वालों में विमला देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, कुसुम देवी ममता देवी आदि शामिल थे। उधर प्रतापनगर ब्लाक मुख्यालय में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, ज्येष्ठ प्रमुख कामना देवी, कनिष्ठ प्रमुख संगीता देवी, जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल व संजू देवी रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी, निर्मला देवी, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ने कहा कि महंगाई के इस दौर में अल्प मानदेय में काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय शीघ्र बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में कविता महर, मनीषा, प्रमिला, सीमा, ममता, गोदांबरी, संगीता, विनीता और कुसुम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सरकार के विरोध में नारेबाजी, प्रदर्शन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/नारायणबगड़/थराली/देवाल। विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर कर्णप्रयाग में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। गैरसैंण में ब्लॉक अध्यक्ष जानकी रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर पप्पी पुरोहित, ममता, मोहनी, सुनीता, सुमन, लक्ष्मी, यशोदा, बीरा, गोविंदी, दीपा, नीमा, अनीता, सुशीला, कल्पेश्वरी, शकुंतला, गणेशी पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे। नारायणबगड़ में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। इस मौके पर मीरा, कमला, मुन्नी, अनीता, सावित्री, पुनम, वीरबाला, दीपा, लक्ष्मी मौजूद थे। थराली में धरने पर हंसी थपलियाल, मुन्नी, ममता, दर्शनी, भुवनेश्वरी, आशा, रिहाना, अनीता, अंजू, सुशीला, लक्ष्मी, कल्पना, काशी, दीपा, पवित्रा, भागा बैठे। देवाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 22वें दिन भी जारी रहा। इंद्रा कुनियाल, गोदांबरी, चमेली, दीपा, कस्तूरा, धनेश्वरी, विजोता, रीना, जानकी, धामती, सुनिता, अनिता, सरिता, दुर्गा, कुंती, कमला, ललिता, पुष्पा, तुलसी, माहेश्वरी, बसंती, मुन्नी, दीवानी, प्रभा, हंसी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed