फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ang mga deboto nagapakig-away sa duha ka kilometro nga pagginutok sang trapiko sa templo.

Tehri News: ओणेश्वर देवल में दो किमी तक जाम से जूझते रहे श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Ang mga deboto nagapakig-away sa duha ka kilometro nga pagginutok sang trapiko sa templo.
लंबगांव (टिहरी)। ओणेश्वर महादेव मंदिर देवल में महाशिवरात्रि मेले में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह बारिश होने के बावजूद श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे मंदिर तक जाने वाली सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कोटीखाल से देवल तक लगभग दो किमी लंबे मार्ग पर वाहन दिनभर रेंगते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज से ओणेश्वर महादेव देवल मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति को व्यवस्थाएं बनाए रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने प्रशासन से बृहस्पतिवार को लगने वाले मुख्य मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की अपील की है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इसे नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है, जो अगले दो दिनों तक मेला क्षेत्र में तैनात रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed