फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   All weather dumping zones in Rikhilakhala

रिखेलीखाला में बनाया जाए ऑल वेदर का डंपिंग जोन

Sat, 27 Jul 2019 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
All weather dumping zones in Rikhilakhala
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर परियोजना के तहत जसपुर और कंडीसौड़ के बीच रिखेली खाला में प्रस्तावित डंपिंग जोन को जल्द बनाए जाने की लोगों ने मांग की है। उन्होंने मांग को लेकर बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर से मुलाकात की।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे बीआरओ के कमांडिंग आफिसर यश श्रीवास्तव से मिलकर स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया। उनका कहना है कि जगह-जगह बनाए जा रहे डंपिंग जोन के बजाए किलो मीटर 117 पर स्थित रिखेली खाला गदेरे में बड़ा बहुउद्देश्यीय डंपिंग जोन बनाया जाए। ताकि भविष्य में वहां पर पर्यटन गतिविधियां, खेल मैदान, पार्किंग बनाई जा सके। जिस पर कमांडिंग आफिसर ने बताया कि प्रशासन ने टुकड़ों में डंपिंग की स्वीकृति दी है, रिखेली खाला में डंपिंग जोन बनाने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही वहां पर डंपिंग जोन बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा वे परियोजना बनाने में पूरा सहयोग दे रहे हैं इसलिए उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कहा कि यदि जगह-जगह मलबा डाला गया तो उन्हें मजबूरन वाहनों को रोकना पड़ेगा और आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर गोपाल दत्त, ललित, राकेश खंडूडी, सुमेर पंवार, सुमन गुसार्इं, दयाल सिंह राणा, विन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed