फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Alcohol will not be served at weddings, birthday parties, or *Chudakarma* ceremonies in Vansyul village.

Tehri News: वंस्यूल गांव में शादी, जन्मदिन और चूड़ाकर्म में नहीं पिलाई जाएगी शराब

Sat, 23 May 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 23 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Alcohol will not be served at weddings, birthday parties, or *Chudakarma* ceremonies in Vansyul village.
रिश्तेदारों के अलावा दूल्हे को नहीं पहनाई जाएगी नोटों की माला
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की नगुण पट्टी स्थित ग्राम पंचायत वंस्यूल भी अब शराबबंदी की मुहिम में शामिल हो गया है। ग्राम सभा क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी और चूड़ाकर्म संस्कार में कॉकटेल पार्टी और मांस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार और व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति व परिवार से 51 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
श्री राम मंदिर परिसर में इंद्रदेव नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि ग्राम सभा क्षेत्र में शादी समारोह, चूड़ाकर्म संस्कार और जन्मदिन पार्टी के दौरान कॉकटेल पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी। मेहमानों को मांस भी नहीं परोसा जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने सामाजिक आयोजनों में सादगी और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शादी समारोह में डीजे साउंड रात 12 बजे तक ही संचालित किया जाएगा। दूल्हे की शादी में रिश्तेदारों के अलावा कोई भी ग्रामवासी दूल्हे के गले में नोटों की माला नहीं डालेगा। ग्रामीणों ने तय किया कि ग्राम सभा के अंतर्गत यदि कोई परिवार या व्यक्ति उक्त नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में रोशन खंडूरी, भाग सिंह बयाड़ा, इंद्रदेव, राम दयाल, शिवानंद, टीकाराम, लखीराम, चंद्र मोहन नौटियाल, पूलम सिंह, नत्थे सिंह बयाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed