फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Admission process in B.Tech starts at THDC institute

टीएचडीसी संस्थान में बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Admission process in B.Tech starts at THDC institute
कोरोना संक्रमण के कारण रुकी टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान टिहरी की बीटेक प्रथम और लेटरल एंट्री प्रवेश प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इस बार मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण टीएचडीसी आईएचईटी में भी प्रवेश प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई थी, लेकिन अब उत्तराखंड तकनीकी विवि से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलने से संस्थान ने छात्रों से आवेदन मांगे हैं। संस्थान की डीन एकेडमिक एवं एडमिशन इंचार्ज डा. रमना त्रिपाठी ने बताया कि मेकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रीकल्स की सभी 60-60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि बीटेक प्रथम में प्रवेश के लिए सामान्य जाति के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट में गणित में 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, जनजाति के 45 प्रतिशत अंक जरूरी है। साथ ही लेटरल एंट्री में सामान्य के लिए 50, एससी, एसटी हेतु 45 अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए। बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं-www.thdcihet.ac.in पर 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि छात्रों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए दो हजार का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed