फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Administration staff went on transgressing

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Wed, 06 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 06 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Administration staff went on transgressing
जेसीबी - फोटो : amarujala

नगर क्षेत्र की सड़कों से अवैध अतिक्रमण तोड़ने की जिला प्रशासन ने बुधवार से मुहिम शुरू कर दी है। अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का डोजर जमकर बरसा। जिला प्रशासन के अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान का लोगों ने स्वागत किया। पहले दिन बौराड़ी फल संरक्षण सड़क किनारे बने चार टीन शेडों को प्रशासन ने तोड़ दिया। बौराड़ी ओपन मार्केट में सड़क की नालियों के ऊपर बनाई गई सीढ़ियां तोड़ी गई।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लोनिवि की ओर से सात फरवरी को 140 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। 9 फरवरी को पुनर्वास विभाग की ओर से 20 लोगों को अतिक्रमण ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम प्रशासन ने बौराड़ी से शुरू की। तहसीलदार सतीश कुमार, पुनर्वास के ईई डीके सिंह, पालिका के ईओ संजय कुमार के नेतृत्व में बौराड़ी स्थित फल संरक्षण रोड किनारे बने चार टीन शेडों को प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बौराड़ी ओपन मार्केट की नालियों के ऊपर बनाई गई सीढ़ियों को तोड़ा। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन को कलेक्ट्रेट से शुरू करना चाहिए। तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय लोगों को ओर दिया गया है। यदि उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बृहस्पतिवार से बड़े स्तर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed