फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Add Uttarkashi-Tilwara route to All weather

उत्तरकाशी-तिलवाड़ा मार्ग को ऑलवेदर में शामिल करें

Fri, 26 Mar 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Add Uttarkashi-Tilwara route to All weather
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने उत्तरकाशी-कमद-आंयरखाल-बूढ़ाकेदार-घनसाली-मयाली-तिलवाड़ा मार्ग को चारधाम प्रोजेक्ट ऑलवेदर रोड में शामिल करने की मांग केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से की।
विज्ञापन

सांसद शाह ने लोक सभा में नियम 377 के तहत सीमांत जिला उत्तरकाशी और टिहरी के मार्ग को ऑलवेदर में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग चारधाम यात्रा का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग की दूरी कम होने के कारण अधिकांश तीर्थयात्री गंगोत्री, यमुनोत्री से केदारनाथ और बदरीनाथ जाते हैं, लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने से परेशानियां उठानी पड़ती हैं। साथ ही यह मार्ग उत्तरकाशी के हर्षिल, नेलांग में आर्मी के कैंप से चमोली के जोशीमठ और माणा में कैंप को जोड़ता है। बताया कि इस मार्ग के चारधाम प्रोजेक्ट में शामिल होने से क्षेत्र के अविकसित पौराणिक, प्राकृतिक सौंदर्य से वाले स्थलों के भी विश्व मानचित्र पर पहचान मिल सकती है। जबकि बाबा विश्वनाथ, बूढ़ाकेदारनाथ के दर्शन से लेकर पवित्र भागीरथी नदी में स्नान की की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed