फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Add the names of the new workers in voters list

वोटर लिस्ट में नए कार्यकर्ताओं के नाम जोड़ें

Fri, 29 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Fri, 29 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

ग्राम बूथ और बाजार कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य सरकार के विकासपरक कार्यों को कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट पर नजर रखने सहित अधिक से अधिक संख्या में इसमें नाम शामिल करने के निर्देश देते हुए विधान सभा चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित सम्मेलन में उपाध्याय ने कहा कि 2013 की आपदा के दो साल बाद ही प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को पटरी पर लौटाया है। कहा कि मेरा पेड़-मेरा धन, मेरा गांव मेरी सड़क, सभी वर्गों को पेंशन, हरेला, पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार चला रही है।
विज्ञापन


कहा कि मोदी की ओर से किए सारे वायदे आज खोखले साबित हो रहे हैं। पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही टिकट देने की बात कही। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी ओपी चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, मनमोहन मल्ल, पूरणचंद रमोला, रजनीकांत सुरीरा, देवेंद्र नौड़ियाल, आनंद रावत, उदय रावत, मुरारीलाल खंडवाल, सौरव तड़ियाल, कौलदास, अखिलेश उनियाल, मुशर्रफ अली, राकेश राणा, खुशी लाल, डा. नरेंद्र डंगवाल आदि मौजूद थे।

अध्यक्ष जी हम पीडीएफ मंत्रियों से हैं परेशान
...अध्यक्ष जी हम पीडीएफ मंत्रियों से परेशान हैं। बताओ आपको टिहरी से चुनाव लड़ना है कि नहीं, आपके पत्रों पर काम नहीं हो रहे हैं सहित कई सवाल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर दागकर अपनी पीड़ा का इजहार किया।

ज्योति प्रसाद भट्ट ने पर्यटन मंत्री, महीपाल रावत ने धनोल्टी में शहरी विकास मंत्री पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कामों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। प्रमोद उनियाल, जगदंबा रतूड़ी, सोबन सिंह नेगी, साब सिंह सजवाण, पदम सिंह गुमाईं, नरेंद्र सिंह रमोला, नरेंद्र राणा, कुशलानंद भट्ट, ज्योति डोभाल, लखपति पोखरियाल, याकूब सिद्दीकी, सौरभ, लक्ष्मी रावत, कौशल्या पांडे आदि ने उपाध्याय को टिहरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करने की मांग की।


पालिका सभासद शकुंतला नेगी, दर्शनी रावत ने प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल दागा कि वे बताएं कि टिहरी से चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। उपाध्याय ने कहा कि चुनाव लड़ना या नहीं, ये हाईकमान का फैसला है। लेकिन कार्यकर्ताओं की पीड़ा को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed