फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ABVP workers burn the statue of the University

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका विवि का पुतला

Thu, 01 Aug 2019 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers burn the statue of the University
एमए की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति न मिलने से नाराज थत्यूड़ पीजी कॉलेज के छात्र उच्च शिक्षा राज्य - फोटो : NEW TEHRI
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंककर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। कहा कि विवि की लापरवाही के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर श्रीदेव सुमन विवि का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि विवि ने वर्तमान में बीएससी जंतु विज्ञान का परीक्षा परिणाम घोषित किया है, उसमें आंतरिक (इंटरनल) परीक्षा के अंक नहीं जोड़े गए हैं, जिससे छात्रों का अंक प्रतिशत घट गया है। इसके साथ ही अन्य कई परीक्षाओं के जो रिजल्ट घोषित हुए हैं, उसमें भी कई खामियां हैं। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने आंतरिक परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में जोड़कर दोबारा रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अरुण चमोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास चमोली, राहुल बुटोला, सोबित उनियाल, आशीष शाह, अखिलेश नेगी, दीप्ति और काजल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed