{"_id":"591f25924f1c1bd71af22bd8","slug":"abvp-will-launch-agitation-against-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के खिलाफ एबीवीपी शुरू करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के खिलाफ एबीवीपी शुरू करेगी आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
Updated Fri, 19 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि अधिकांश निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही ड्रेस, किताब, कापी स्कूल में ही देकर अभिभावकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। उन्होंने स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए जल्द धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
नवदुर्गा मंदिर में आयोजित एबीवीपी की बैठक में कहा गया कि नगर के अधिकांश स्कूल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन नहीं कर रहे हैं। वंचित, गरीब, दिव्यांग बच्चों को 25 फीसदी दाखिले नहीं दिए जा रहे हैं। स्कूल बसों में ओवर लोडिंग हो रही है।
विज्ञापन
इससे अभिभावकों से लेकर छात्र-छात्राओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। नगर विकास मंत्री विकास चमोली ने आंदोलन सफल बनाने के लिए पूर्व छात्रसंघ सचिव संदीप भट्ट को संयोजक, सूरज कुमार को सहसंयोजक नियुक्त किया। इस मौके पर आलोक बिष्ट, जसवीर रावत, गौरव नौटियाल, संदीप भट्ट, दिलनवाज, फारुखी, सूरज और राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन