फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A team of panchayat representatives from Jammu and Kashmir reached Tehri

जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों का दल पहुंचा टिहरी

Tue, 15 Dec 2020 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
A team of panchayat representatives from Jammu and Kashmir reached Tehri
ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का गुर सीखने के लिए जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों का एक दल शैक्षिक भ्रमण पर टिहरी पहुंचा। नई टिहरी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर पंचायत सरपंचों (ग्राम प्रधानों) को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों से रूबरू कराया। दल 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री से भी मिलेगा और राज्य में कराए जा रहे कार्यों पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। दल के लाइजनिंग ऑफिसर ऊधमसिंहनगर के डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल ने बताया कि दल में सरपंच और पंचायतीराज विभाग के कुल 40 प्रतिनिधि शामिल हैं। अध्यक्ष ने उन्हें राज्य वित्त, 14वें और 15वें वित्त, जिला पंचायत के अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में जिला पंचायत को सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत का पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों को गांव में स्वच्छता, नशा उन्नमूलन और साक्षरता के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया। बाद में दल के सदस्यों ने टिहरी झील और बांध का भ्रमण भी किया। हाल ही में सीमांत राज्य कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए हैं। पंचायतों में किस तरह से गांवों का विकास करना है इसके लिए वहां के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्रालय ने 35 सरपंचों को उत्तराखंड के भ्रमण पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डा. धन सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, जयवीर रावत, एएमए संजय खंडूड़ी, सतीश बिजल्वाण, दल के सदस्य अर्शीद अली बट, मुजामिल मीर, मो. असलम लोन, नीलम कौल, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, भोल सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवतार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed