फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A bear attacked a woman cooking in her yard.

Tehri News: आंगन में खाना बना रही महिला पर भालू ने किया हमला

Mon, 29 Dec 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A bear attacked a woman cooking in her yard.
ऊखीमठ। विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम कमसाल की एंटा तोक में भालू ने आंगन में खाना बना रही एक महिला पर अचानक हमला कर उसे खेत में फैंक दिया।ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। महिला को हल्की चोटें आई हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एंटा तोक में पूनम देवी (35) घर के आंगन में खाना बना रही थी, इसी दौरान अचानक भालू ने महिला के बालों से पकड़ कर उसे नीचे खेत में फैंक दिया। महिला के चिल्लाने पर पर परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भालू भाग गया। ग्रामीण मातबर सिंह राणा ने कहा कि घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वन दरोगा गौरव भट्ट ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गांव में गश्ती बढ़ा दी गई है। वहीं ग्रामीणों को भी एतिहात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed