फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। घनसाली तहसील के बासर पट्टी के भैड़गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भैडगांव निवासी प्रियंका देवी (20) पत्नी सत्यप्रकाश ने रविवार दोपहर फंसी लगा ली थी। ससुरालियों की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के चाचा ने मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी सूचना नायब तहसीलदार घनसाली को दी। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सोमवार को शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा, जहां मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विवाहित के चाचा प्रकाश लाल निवासी किरेथ पट्टी केमर ने बताया फरवरी 2013 में बेटी की शादी हुई थी। तब से वह परेशान थी। उन्होंने घटना को हत्या बताते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार सुनैना राणा ने बताया युवती की मौत संदिग्ध तो लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed