फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आपदा, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरेगी भाजपा

आपदा, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरेगी भाजपा

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में दूसरे दिन मंगलवार को महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। राजनीतिक प्रस्ताव में पार्टी ने आपदा, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, रोजगार, किसान और टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं की अनदेखी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इन मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

पालिका सभागार में कार्य समिति का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने किया। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने छह माह के कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए है। प्रधानमंत्री जन धन योजना, गंगा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने संगठन की एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने राजनीतिक प्रस्ताव लाए। कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता के मध्य झूठ और फरेब के आधार पर अनेक वायदे किए थे। सत्ता में आते ही भाजपा कार्यकाल की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पार्टी प्रवक्ता बलराज पासी ने प्रस्ताव का अनुमोदन और उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक, खजान दास, महामंत्री संगठन संजय, महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, नरेश बंसल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, विधायक महावीर रांगड, उमेश अग्रवाल, मेयर विनोद चमोली, सूरतराम नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ज्योति गैरोला, सुभाष रमोला, संजय नेगी, मीरा सकलानी, रागिनी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed