{"_id":"16-78714","slug":"Tehri-78714-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापन की मांग को क्रमिक अनशन जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापन की मांग को क्रमिक अनशन जारी
Tehri
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में तिवाड़गांव के ग्रामीणाें का विस्थापन सहित 10 सूत्री मांग को लेकर गांव में ही क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे पुनर्वास विभाग के सहायक अभियंता और पटवारी ने उन्हें मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे।
कोटीकालोनी के सामने झील किनारे स्थित तिवाड़गांव के कई परिवार वर्षों से विस्थापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन निदेशालय ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने गांव में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों को मनाने गए सहायक अभियंता ने उन्हें जिला कार्यालय आने को कहा, जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि जिला कार्यालय वह पिछले आठ वर्षों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन पर मस्तन सिंह, विनोद रावत, विजय पंवार, नीमा देवी, नरेंद्र रावत, बैशाखी देवी, रजनी, किरण आदि बैठे।