{"_id":"16-78586","slug":"Tehri-78586-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला कर लूटपाट का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला कर लूटपाट का आरोप
Tehri
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में गुसाईं पट्टी के ग्राम पंचायत गाजणा में एक परिवार पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बौराड़ी अस्पताल में भर्ती विशु ने बताया कि दीवाली रात नौ बजे वह अपने घर में परिवार के साथ खाना खा रहे थे, कि इतने में ही शराब के नशे में धुत गांव के ही एक व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर उन पर दरांती और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके परिवार के छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए। मारपीट में घायल अनीता चार महीने की गर्भवती बताई गई है। शीशपाल, पूजा, गोविंद और मीना को भी काफी चोटें आई हैं। पीड़ितों ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले उन्होंने 30 हजार में अपनी बकरियां बेची थीं, इसी नीयत से आरोपियों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगाें के साथ मारपीट कर चुका है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।