{"_id":"16-78446","slug":"Tehri-78446-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के लिए छात्रों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत के लिए छात्रों का प्रदर्शन
Tehri
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बादशाहीथौल-रानीचौरी मोटर मार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। शनिवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र नेताओं ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क के सुधारीकरण की मांग की है। पैचवर्क के नाम पर पिछले दिनों गड्ढों को मिट्टी से पाटकर लोनिवि अपने कार्यों की इतिश्री कर ली। छात्रों का कहना है कि सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरने से बारिश के फिसलन हो रही है। एसआरटी कैंपस, रानीचौरी कैंपस सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने के बावजूद विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों में प्रदीप सकलानी, संदीप नेगी, अक्षत बिजल्वाण, अजय नेगी, विशाल नेगी, सुनील चौहान, रमेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन