{"_id":"16-78348","slug":"Tehri-78348-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील किनारे मिले दोनों दोस्तों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील किनारे मिले दोनों दोस्तों के शव
Tehri
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। दो दिन से लापता चल रहे शिक्षक शैलेंद्र प्रसाद टम्टा और 108 कर्मी राजपाल सिंह कंडियाल का शव पुलिस ने बुधवार को जाख के समीप टिहरी झील किनारे से बरामद कर लिया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। उनकी आल्टो कार का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार झील में समा गई है।
जूनियर हाईस्कूल पौखार घनसाली में कार्यरत सेमली निवासी शिक्षक शैलेंद्र प्रसाद टम्टा और प्रतापनगर कंडियाल गांव निवासी 108 में तैनात कर्मचारी राजपाल सिंह कंडियाल दो दिन से लापता चल रहे थे। परिजनों की ओर से मंगलवार रात को चंबा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये दोनों दोस्त थे। 12 अक्तूबर को शैलेंद्र और राजपाल आल्टो ठीक कराने के लिए देहरादून गए। 13 अक्तूबर रात 9 बजे जब राजपाल की पत्नी ने उन्हें फोन कर पूछा तो उन्होंने बताया कि वे नागणी पहुंच गए हैं। उसके बाद रात 11 बजे दोबारा उनका फोन नहीं मिल पाया। मंगलवार को शैलेंद्र और राजपाल के परिजनोें ने ढूंढ खोज की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। जिस पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। सर्विलांस के जरिए उनके मोबाइल की लोकेशन जोगत तल्ला मिल रही थी। बुधवार सुबह पुलिस ने झील किनारे बोट से इनकी तलाश शुरू की। शाम तीन बजे पुलिस ने चंबा-कोटी मोटर मार्ग पर जाख के समीप दोनों के शव बरामद किए। लेकिन कार का पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह, एश्वर्य पाल ने बताया कि दोनों के परिजनों ने शवों की शिनाख्त कर ली है।