{"_id":"16-78319","slug":"Tehri-78319-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के दौरान तीन बच्चे हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के दौरान तीन बच्चे हुए बेहोश
Tehri
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाक के लेमन मेमोरियल स्कूल चौंरा में पढ़ाई के दौरान तीन बच्चे अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। स्कूल में पढ़ने वाले गांव के ही रोहन (10), हरपेंद्र (10) और सहिला (10) मंगलवार सुबह नौ बजे स्कूल गए थे। करीब 10.30 बजे अचानक कक्षा में पढ़ाई के दौरान तीनों बच्चे बेहोश हो गए। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को जानकारी देकर बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. श्याम विजय ने बताया कि तीनों बच्चों में बुखार की शिकायत पाई गई है।
विज्ञापन