फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रतापनगर के लोग चांठी-डोबरा पुल की धीमी गति पर चिंतित

प्रतापनगर के लोग चांठी-डोबरा पुल की धीमी गति पर चिंतित

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर विकास संघर्ष समिति की बैठक में लंबे समय बाद भी चांठी-डोबरा पुल का निर्माण न होने पर लोगों ने चिंता जताई है। कहा कि टिहरी बांध बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की समस्या बनी हुई है। बावजूद सरकार इसके निराकरण नहीं कर रही है। उन्होंने नगर में सामुदायिक बहुद्देशीय भवन बनाने एवं समिति को पंजीकृत करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

नवदुर्गा मंदिर परिसर बौराड़ी में हुई समिति की बैठक में प्रतापनगर की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी ने कहा कि चांठी-डोबरा पुल के निर्माण में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में प्रतापनगर के विकास के लिए कई प्रयास किए हैं। प्रतापनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने नगर में शादी-विवाह एवं बैठकों के लिए बहुद्देशीय हॉल बनाने बनाने पर जोर दिया। बैठक में भगवती उनियाल, अरविंद नौटियाल, विजयपाल राणा, योगेंद्र नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, आनंद रावत, खुशी लाल, मान सिंह रौतेला, जीत सिंह धनाई, दर्शन सिंह नेगी, इंद्रेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें-
झील में वोटिंग लाइसेंस में बेरोजगारों को प्राथमिकता
खैट, पीड़ी को पर्यटन से जोड़ने के लिए रोप-वे का निर्माण किया
ओणेश्वर मंदिर मंदिर को पांचवां धाम बनाने की दिशा में काम हो
अस्पताल और स्कूलों में रिक्त पदों को भरा जाए
सड़कों का डामरीकरण और नई सड़कों का निर्माण किया जाए
क्षेत्र के महाविद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य संकाय, बीएड की कक्षाएं संचालित की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed