फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   उम्मीद की किरण लेकर आ रहा गणतंत्र दिवस

उम्मीद की किरण लेकर आ रहा गणतंत्र दिवस

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Tehri
Tehri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों को गणतंत्र दिवस उम्मीद की नई किरण लेकर आ रहा है। चार वर्षों से बंद पडे़ टिपरी-मदननेगी रोप-वे का संचालन 26 जनवरी को सुबह नौ बजे से शुरू होने जा रहा है। जिससे एक लाख जनसंख्या को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2006-07 में भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण ने प्रतापनगर-जाखणीधार क्षेत्र की आबादी को सुविधा देने के लिए करीब 1.50 करोड़ की लागत से टिपरी-मदननेगी में झील के ऊपर 984 स्पान के रोप-वे का निर्माण किया था। नवंबर 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री निशंक ने रोप-वे का लोकार्पण किया था। छह माह तक रोप-वे संचालन के बाद ऊषा ब्रेको कंपनी ने संचालन से हाथ खड़ा कर दिया था। सात नवंबर को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कोटी कालोनी में स्पोर्ट्स अकादमी के शिलान्यास अवसर पर टिपरी-मदननेगी रोप-वे सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी सिडकुल को सौंपने की घोषणा की थी। दो माह में ही लगभग 50 लाख की लागत से सिडकुल ने टिपरी-मदननेगी रोप-वे संचालन की तैयारियां पूरी कर ली है। 26 जनवरी को टिपरी से प्रात: 9 बजे प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी रोप-वे को हरी झंडी दिखाकर मदननेगी के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन



इन्हें मिलेगा लाभ
रोप-वे संचालन से बांध प्रभावित प्रतापनगर के उपली रमोली, रौणद रमोली, ओण, भदूरा, रैका, उत्तरकाशी के गाजणा और जाखणीधार के धारमंडल और ढुंगमंदार पट्टी की एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा। अब तक इस क्षेत्र के लोगों को पीपलडाली मार्ग से 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में आवाजाही करनी पड़ रही थी। जिसमें उन्हें 50-60 रुपये अधिक बस किराया देने के साथ समय का नुकसान भी उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी तस्वीर
- टिपरी से मदननेगी तक 5 से 10 मिनट के अंतर्गत पहुंचेगी ट्राली
- 5 से 10 रुपये तक होगा प्रति यात्री का किराया
- एक समय में 10 यात्री और एक डेढ़ कुंतल सामान तक जा सकता है ट्राली में
- बिजली गुल होने पर स्वत: ही जनरेटर से चलने लगेगी ट्राली

इनका कहना है
टिपरी से मदननेगी तक रोप-वे संचालन का ट्रायल हो चुका है। 26 जनवरी से विधिवत रोप-वे का संचालन होगा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। -गणपति सिंह रावत क्षेत्रीय अधिकारी सिडकुल


टिपरी-मदननेगी रोप-वे की सेवा शुरू करने को लेकर 8-9 माह तक लगातार उच्च अधिकारियों और शासन स्तर पर पत्राचार करता रहा हूं। तब जाकर यह बहु प्रतिक्षीत योजना अब 26 जनवरी को शुरू होने जा रही है। -विक्रम सिंह नेगी विधायक प्रतापनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed