फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोकतंत्र की मजबूती को लिया मतदान की शपथ

लोकतंत्र की मजबूती को लिया मतदान की शपथ

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Tehri
Tehri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने अधिकारी-कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। मतदाताओं को बिना भेदभाव के मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिले में 100 बर्ष के अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें तीन घनसाली और एक मतदाता प्रतापनगर से हैं। उप जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी प्रवेश चंद्र डंडरियाल ने बताया कि विशेष पुर्नरीक्षण अभियान के तहत 10 नवंबर तक 20 हजार 934 मतदाता बढ़े हैं। जबकि पांच हजार 66 मतदाता कम हुए है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। बताया गया कि जिले में 4,46,616 मतदाता हो गए हैं। जिसमें 2,28,560 पुरुष और 2,18,056 महिलाएं हैं। जो पिछले वर्ष के सापेक्ष 15 हजार 868 अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed