फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भूमाफियाओं की नजर अब कृषि भूमि पर

भूमाफियाओं की नजर अब कृषि भूमि पर

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। भदूरा पट्टी के खलडगांव में आयोजित सर्व सेवा संघ से जुडे़ सर्वोदय नेताओं की बैठक में कृषि योग्य भूमि की कमी पर चिंता जताई गई। कहा यदि कृषि भूमि पर भूमाफियाओं का इसी तरह कब्जा चलता रहा, तो भविष्य में लाखों किसान भूमिहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन

20 नवंबर को देहरादून से जल, जंगल व जमीन को लेकर शुरू हुई स्वराज अभियान यात्रा के खलडगांव पहुंचने पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर नाथ ने कहा कि देश में 12.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से एक करोड़ 80 लाख हेक्टेयर भूमि किसानों से बाहर हो चुकी है। कहा यदि जमीन को बचाना है तो देश में जल, जंगल व जमीन के नाम पर बन रही गलत नीतियों में परिवर्तन लाने के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा।
विज्ञापन

रक्षा सूत्र आंदोलन के सुरेश भाई ने कहा कि जल, जंगल व जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों से अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए सरकार ऐसी नीतियां और कानून बना रही है, जिससे की भू-माफियाओं तथा निजी कंपनियों को आसानी से जमीन हस्तांतरित की जा सके। ऐसे गलत कानूनों से देश के लगभग ढाई लाख लोग भूमिहीन हो चुके है। उत्तराखंड में 558 जल विद्युत परियोजनाओं पर चल रहे कार्यों से हजारों गांवों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सचिदानंद, परमेश्वर, हिमला बहन, गोविंद रावत, मनीषा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed